For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168379986
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अंदाजे बयां: जब से चेहरा देखा है दीवाने का, याद हो गया है रस्ता वीराने का।

Post Views 281

April 26, 2021

मन्दिर,मस्जिद गिरिजाघर गुरुद्वारे बन्द, खुला हुआ है दरवाज़ा मयख़ाने का।

जब से चेहरा देखा है दीवाने का,

याद हो गया है रस्ता वीराने का।

मन्दिर,मस्जिद गिरिजाघर गुरुद्वारे बन्द,

खुला हुआ है दरवाज़ा मयख़ाने का।

जहाँ न कोई जाता और न आता है,

मैं रस्ता हूँ उस घर के तहखाने का।

सुना रहा है वक़्त सुन रही दुनिया भी,

नहीं कोई किरदार है जिस अफ़साने का।

बांट लिया आपस में जिसे फ़क़ीरों ने,

आख़री वारिस हूँ मैं उसी ठिकाने का।

जिस पँछी ने जंगल से की ग़द्दारी,

सुना है वो मोहताज़ है दाने दाने का।

रहिमन ने सौंपा है हमको काम वही,

उलझे धागों को फिर से सुलझाने का।

सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved