For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155010560
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अंदाजे बयां: शाख पे पत्ता हरा ख़ुदकुशी कर ले जैसे

Post Views 11

March 19, 2021

लब पर आकर दुआ ख़ुदकुशी कर ले जैसे

शाख पे पत्ता हरा ख़ुदकुशी कर ले जैसे,

लब पर आकर दुआ ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



मुझमे अब भी एक अजनबी लाश पड़ी है,

रिश्ता कोई सगा ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



इश्क़ बहुत बेहाल हुआ सा भटक रहा है,

पहली पहली वफ़ा ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



जंगल पेड़ों की मय्यत में यूँ शामिल है,

कोई ताज़ा हवा ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



घिर कर चारों तरफ़ गुनाहों के मंज़र से,

मखमल जैसी ख़ता ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



आख़िर दम उम्मीदों ने भी यूँ तोड़ा दम,

घर में जो था बचा ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



क्यों होता है हर लम्हा महसूस मुझे ही,

शाइर कोई नया ख़ुदकुशी कर ले जैसे।



सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved