For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 128688913
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गर्मी की गहरी जुताई के फायदे अनेक, कृषि अनुसंधान अधिकारी शस्य राम करण जाट ने बताया कि गर्मी की जुताई से सूर्य की तेज किरणें भूमि के अन्दर प्रवेश कर जाती है। |  Ajmer Breaking News: अभिभावकों से मिलें, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दें, अपने स्कूल का नाम रोशन करें शिक्षक- देवनानी |  Ajmer Breaking News: कुख्यात डकैत धनसिंह व अन्य दो को जानलेवा हमला करने, SC ST की धाराओं से किया बरी  |  Ajmer Breaking News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अजमेर में निकाली गई भव्य रैली, रैली के माध्यम से भारत में गौ हत्या बंद हो, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, |  Ajmer Breaking News: नरसिंह जयंती के उपलक्ष में 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को नया बाजार स्तिथ नरसिंह जी के नोहरे में लाल्या काल्या का मेला भरा जायेगा। |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 जॉन्स गंज गढ़ी मालियान में लंबे समय से राजनीति ओर प्रशासन की अनदेखी एवं उदासीनता के कारण सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के मुहामी गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान शिक्षक संघ लोकतांत्रिक जिला शाखा अजमेर के नेतृत्व में आज शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा। |  Ajmer Breaking News: नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई को दिया अंजाम कई दुकानों से सामान किया जप्त तो कइयों से की समझाइश |  Ajmer Breaking News: जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,विद्यार्थियों को करियर के संबंध में मिला मार्गदर्शन | 

अंदाजे बयां: नींद को बिस्तर दे सकता हूँ

Post Views 51

March 14, 2021

ख़्वाब भी बेहतर दे सकता हूँ

नींद को बिस्तर दे सकता हूँ,

ख़्वाब भी बेहतर दे सकता हूँ।



क़तरा ख़ुद को कहने पर भी,

तुमको समन्दर दे सकता हूँ।



बिना सरों के जितने काँधे,

मैं सबको सर दे सकता हूँ।



तुम सवाल की खोलो मुट्ठी,

सबके उत्तर दे सकता हूँ।



जान गया हूँ तुम पहाड़ हो,

फिर भी टक्कर दे सकता हूँ।



कितना भी लम्बा रस्ता हो,

मील के पत्थर दे सकता हूँ।



आसमान रहने आए तो,

उसको भी घर दे सकता हूँ।



सुरेन्द्र चतुर्वेदी


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved