For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144537972
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सनातन धर्म रक्षा संघ ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को भगवा शॉल और माला पहनाकर किया रवाना |  Ajmer Breaking News: शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान से हर चेहरे पर खुशी, बढ़ता जनविश्वास बना सफलता की पहचान,शहरी सेवा शिविर-2026 : आमजन को त्वरित राहत, प्रशासन के प्रति बढ़ा विश्वास |  Ajmer Breaking News: गनाहेड़ा में आरसीसी निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से अजमेर के रहने वाले मजदूर युवक की मौत, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर से लेकर विराट नगर तक नाले की बाउंड्री ऊंची करवाने को लेकर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली ने क्षेत्रवासियों के साथ जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर हत्याकांड पर गरमाया माहौल, परिजनों के धरने के बाद लिखित सहमति; वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमॉर्टम, |  Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या, साथी बंदी विष्णु ने कबूला जुर्म |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर की जेल में हत्या पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त, |  Ajmer Breaking News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच | 

अंदाजे बयां: पलकों में उसने इस तरह सपना छिपा लिया

Post Views 11

March 11, 2021

जैसे किसी ग़रीब ने दुखड़ा छिपा लिया

पलकों में उसने इस तरह सपना छिपा लिया,
जैसे किसी ग़रीब ने दुखड़ा छिपा लिया.





मुर्दे के साथ ख्वाहिशें भी दफ्न हो गयीं,
मिट्टी के एक मकान में क्या-क्या छिपा लिया.





कैसे कहूँ की उसने मेरे साथ क्या किया,
सागर दिया निज़ाम में कतरा छिपा लिया.





ज़्यादा दिनों ना चल सका ख़्वाबों का सिलसिला,
लोगों ने मेरी नींद का ज़रिया छिपा लिया.





अब तक मेरी निग़ाह से रगबत तो है उसे,
कैसे हुआ मैं प्यार में रुसवा छिपा लिया.





उससे बिछुड़ के जिस घड़ी तन्हा हुआ था मैं,
नज़रों ने वही दर्द का लम्हा छिपा लिया.





आने पे उसने ज़िक्र मेरा बात फेर कर,
बरसों रहा जो प्यार का रिश्ता छिपा लिया




(सुरेन्द्र चतुर्वेदी)


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved