Post Views 11
February 24, 2021
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के समता नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मकान के पास बिजली लाइन जा रही थी। मजदूर काम करते हुए बिजली लाइन को छू गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और अन्य मजदूरों की भीड़ लग गई। उन्होंने मकान मालिक कुणाल बापना पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved