Post Views 11
February 24, 2021
उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान का बजट पेश किया। गहलोत ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। बड़ी योजनाओं की शुरुआत और राहतों की घोषणा की गई।
उदयपुर की बात करें तो गहलोत ने घोषणा की कि उदयपुर में पर्यटन के विकास के लिए 19 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। जिसके तहत नेहरू गार्डन को विकसित किया जाएगा। रानी रोड और फतेहसागर झील से सटे किनारों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही पीछोला झील पर भी पैसा खर्च किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बीते दिनों दिवंगत हुए विधायकों की स्मृति में कन्या महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। जिसके तहत राजस्थान के वल्लभनगर, राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत विधायकों के नाम से कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे।
गजेंद्र सिंह शक्तावत कन्या महाविद्यालय को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में खोला जाएगा, जबकि किरण माहेश्वरी की स्मृति में राजसमंद में कॉलेज खोला जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved