For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 115991289
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय और प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस ने गांधी भवन परिसर में किया उपवास, |  Ajmer Breaking News: विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर में आठ साल से खाली महंत की गद्दी, परंपरा बनाम व्यवस्था का सवाल |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह |  Ajmer Breaking News: चिकित्सा सेवा, समर्पण और सादगी से मनाया विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का जन्मदिन, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल व कोटड़ा सैटेलाईट चिकित्सालय में उपकरण भेंट |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी के प्रयासों से किशनगढ़ में शुरू हुआ पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव |  Ajmer Breaking News: सर्किट हाउस से कांग्रेस अजमेर जिला प्रभारी चेतन डूडी ने किया मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान का शुभारंभ, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत भगवान गंज में लुटेरी दुल्हन की करतूत का मामला सामने आया है। शादी के चंद दिनों बाद ही नई नवेली दुल्हन ससुराल से सोने चांदी के जेवरात लेकर अचानक फरार हो गई। |  Ajmer Breaking News: सुभाष नगर समपार फाटक को बंद कर बाउंड्री वाल खड़ी कर दिए जाने से क्षेत्र वासियों में आक्रोश, रेल और जिला प्रशासन से पैदल निकलने वाले क्षेत्र वासियों को रास्ता देने की मांग, नारेबाजी करते हुए क्या प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना पुलिस की तत्परता ओर राहगीर की ईमानदारी, दरगाह जियारत को आए जायरीन का खोया बैग सुरक्षित लौटाया,बैग में जरूरी सामान सहित थे 72 हज़ार रुपए  |  Ajmer Breaking News: 14 जनवरी को होने वाले भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का भूमि पूजन एवं झण्डारोहण सम्पन्न:- श्रीमती भदेल | 

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर में नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा

Post Views 11

February 24, 2021

चार आरोपी गिरफ्तार


उदयपुर। पुलिस ने धानमंडी क्षेत्र में नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली घी बनाने की सामग्री और खाली टिन बरामद किए हैं। 
एसपी राजीव प्रचार ने बताया कि आरोपियों द्वारा पाम ऑयल में वनस्पति घी मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के समय पाम ऑयल और वनस्पति घी मिलाकर नकली ही बनाया जा रहा था। जिसमें असली की खुशबू का एसेंस भी मिलाया जा रहा था। 
नकली घी बनाने वाले गिरोह के सरगना हरीश साहू पूर्व में भी नकली घी बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ये लोग शहर की दुकानों पर इस नकली घी को बचते थे।
नकली घी का एक टीन बनाने में 1700-1800 रुपए का खर्च आता है। जबकि बाजार में इसकी कीमत 5500-5700 रुपए तक हो जाती है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रतिदिन 15 से 20 टीन तैयार कर धानमण्डी, कृषि मण्डी आदि क्षेत्रों में बेचते हैं। 
इनको किया गिरफ्तार : पुलिस ने नयापुरा देहलीगेट निवासी हरीश पुत्र नारायणलाल साहू, अदकालिया झाड़ोल हाल नयापुरा देहलीगेट निवासी ताराचंद पुत्र भैरूलाल पटेल, तेल बाजार धानमंडी निवासी जयकुमार पुत्र लोकेश कुमार साहू और सेक्टर-4 निवासी कमलेश पुत्र नेमीचंद हिंगड़ को गिरफ्तार किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved