For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103300240
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रामधाम तिराये पर नौ खंडीय तुलसी मानस हनुमान मंदिर में जानकी नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ के तहत 24 घंटे राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: केबिनेट मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत के जन्मदिन पर आज पुष्कर सहित पूरे विधानसभा में अनेक सेवाकार्य किये गये । |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर  थाना अंतर्गत युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को और एसपी को दिया ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: होटल नाज अग्निकांड प्रकरण में अस्पताल में उपचाररत एक और महिला ने तोड़ा दम, अग्निकांड में मरने वालों की संख्या हुई 5 दो अभी भी है उपचाररत, |  Ajmer Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे भूपेंद्र खरवा सहित तीन आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे, |  Ajmer Breaking News: संचालक मण्डल की सहमति से कल जयपुर में आयोजित 6 मई का धरना आगामी 14 मई तक के लिये स्थगित किये जाने का निर्णय किया |  Ajmer Breaking News: जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध तेरवीं बडी कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: निजी शिक्षण संस्थानो द्वारा अभिभावको को स्कूल सामग्री निश्चित जगह से लेने के लिए बाध्य करने ओर निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: एलियंस की मौजूदगी को लेकर हाइम इशेद ने किया बड़ा खुलासा

Post Views 1231

December 9, 2020

हकीकत में हैं एलियंस - इस्राइल के पूर्व अंतरिक्ष अधिकारी ने किया गुप्त संपर्क होने का दावा

एलियंस की मौजूदगी को लेकर इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के पूर्व प्रमुख हाइम इशेद ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि एलियंस वास्तव में मौजूद हैं और अमेरिका के अलावा इस्राइल के साथ गुप्त रूप से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि एलियंस अभी शांत हैं क्योंकि मानवता तैयार नहीं है।




हाइम इशेद 30 साल तक इस्राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम से जुड़े हुए थे और अब रिटायर्ड हो चुके हैं। हाइम ने बताया कि उनका एक गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है, जिसने वॉशिंगटन के साथ एक गुप्त संधि के तहत मंगल गृह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस तैयार किया है। इसके तहत अंतरिक्ष यात्री और एलियंस एक साथ फेडरेशन की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।




एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाइम ने इस्राइली अखबार को बताया कि अमेरिका और इस्राइल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं लेकिन उनका अस्तित्व इसलिए रहस्य बना हुआ है क्योंकि मानवता अभी तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष का अपना गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन भी है।





हाइम इशेद ने दावा किया कि वह एलियंस के अस्तित्व की पुष्टि कर सकते हैं। वे लंबे समय से हमारे साथ संपर्क में हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एलियंस और अमेरिकी सरकार के बीच एक एग्रीमेंट भी है। वो प्रयोग कर रहे हैं और हम पर राज करना चाहते हैं।





उनका कहना है कि एलियंस ने अपने कामकाजों को गुप्त रखने के लिए एक समझौता किया है। एलियंस मानवता के विकसित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और वो चाहते हैं कि इंसान पहले एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाए जहां आमतौर पर स्पेस और स्पेसशिप की समझ इंसानों को हो जाए।





हाइम इशेद ने इस्राइल अंतरिक्ष सुरक्षा प्रोग्राम के साथ 1981-2010 तक काम किया। उन्होंने बताया कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलियंस की मौजूदगी का खुलासा करने वाले थे। हालांकि गेलेक्टिक फेडरेशन में मौजूद एलियंस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। वे किसी तरह का सामूहिक उन्माद पैदा नहीं करना चाहते थे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved