Post Views 851
December 9, 2020
हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर आठ और कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है।
हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कार्यकर्ताओं की उम्र 24 और 64 वर्ष के बीच है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक पूर्व विधायक और अनुभवी कार्यकर्ता लेउंग क्वोक-हंग, जिसे लॉन्ग हेयर के नाम से जाना जाता है, गिरफ्तार किए गए लोगों में से थे।
इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved