For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106386146
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने हवन में दी आहुतियां और पुष्कर सरोवर की महाआरती की |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर कागजों में स्मार्ट सिटी कहलाता है हकीकत में किसी गांव कस्बे से बदतर हालत इस शहर में देखने को मिल रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर गुरु भक्ति में रंगा पुष्कर, मठ-मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरकार ने किया संतों का सम्मान |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर पचास हजार श्रद्धालुओं ने किया गुरूपूजन, गुरूपूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भेजा अभिनन्दन पत्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर नाबालिग ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी की ओर से अदालत में रामसेतु ब्रिज प्रकरण में पैरवी करने वाले लोक अभियोजक शर्मा ने पैरोकारो पर पक्षकार बनने का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: रात को आई तेज बारिश के दौरान फॉयसागर रोड स्थित CRPF के सामने डिफेंस कॉलोनी की संपर्क पुलिया टूटी,  |  Ajmer Breaking News: अगर किसी को अपने पहचान के डॉक्यूमेंट दे रहे हैं तो सावधान, स्कैमर्स की गैंग भोले भाले लोगों को बना रहे है शिकार, |  Ajmer Breaking News:    गुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण ,वृक्षारोपण के साथ संरक्षण आवश्यक - श्री भाटी |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित हुआ गुरुवंदन कार्यक्रम | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के खिलाफ बांग्लादेश में प्रदर्शन

Post Views 11

October 28, 2020

ढाका में प्रदर्शन के दौरान मैक्रों का पुतला जलाया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्टून प्रकाशित करने के फैसले का बचाव किया था जिसे लेकर मुस्लिम दुनिया से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। बांग्लादेश में मंगलवार को फ्रांस के खिलाफ हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और फ्रांस के सामान के बहिष्कार की अपील की। ढाका में प्रदर्शन के दौरान मैक्रों का पुतला जलाया गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कथित इस्लामोफोबिया को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को सजा देने की भी मांग की। पुलिस के अनुमान के मुताबिक, इस प्रदर्शन में 40,000 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।  इस प्रदर्शन का आयोजन इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश (आईएबी) ने किया था। कुछ प्रदर्शनकारी मैक्रों का पुतला बनाकर उसे जूते पहनाए हुए थे। मैक्रों ने मुस्लिमों पर अलगाववाद का आरोप लगाया था और कहा था कि पूरी दुनिया में इस्लाम धर्म संकट में है। मैक्रों ने इस्लाम में सुधार लाने और देश के 60 लाख मुसलमानों को फ्रांस के मूल्यों के हिसाब से ढालने के लिए एक योजना लाने का ऐलान भी किया था। इसी बीच, फ्रांस के एक स्कूल में "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता" विषय पर चर्चा के दौरान एक टीचर ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून दिखाए तो उनकी निर्ममता से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद फ्रांस में तमाम प्रदर्शन हुए थे और सरकार से इस्लामिक कट्टरपंथ पर नकेल कसने की मांग उठी थी। मैक्रों ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि कुछ इस्लामिक चरमपंथी फ्रांस का भविष्य छीनना चाहते हैं।पार्टी के एक युवा नेता नसीरुद्दीन ने कहा, फ्रांस मुसलमानों का दुश्मन है। जो उनका प्रतिनिधित्व करते हैं, वो भी हमारे दुश्मन हैं। हालांकि, ढाका में फ्रांस के दूतावास के करीब पहुंचने से पहले ही इस मार्च को रोक दिया गया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved