Post Views 11
October 28, 2020
अमेरिका में खुद को सेल्फ हेल्प गुरु बताने वाले कीथ रेनियर को सजा सुनाई गई है। अमेरिका की कोर्ट में कीथ रेनियर को मासूम महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाने का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने दोषी पाए गए कथित गुरु कीथ रेनियर को उसके अपराध के लिए 120 साल की सजा सुनाई है। कीथ रेनियर पर कई महिलाओं ने बहला-फुसलाकर उन्हें सेक्स स्लेव बनाने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि कीथ उन्हें पहले सेक्स स्लेव बनाता था जिसके बाद उनका बूरी तरह से यौन शोषण किया गया। कोर्ट ने दौषी पाए गए 60 साल के कीथ को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 120 साल की सजा दी है। अब उसे पूरी उम्र जेल में ही रहना पड़ेगा। कीथ ने Nxivm नाम से एक संगठन बनाया था, जिसका प्रमुख खुद कीथ था। इस संगठन में उसके अलावा सभी महिलाएं ही थीं। कीथ का यह संगठन पिरामिडनुमा स्ट्रक्चर पर काम करता था। जिसमें महिलाओं को सेक्स स्लेव और ग्रैंड मास्टर बनाया गया था। इस संगठन में शामिल महिलाओं को जबरन कीथ के साथ सेक्स कराया जाता था। कीथ के इस संगठन में महिलाओं पर जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जाता था। कीथ के खिलाफ एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया था। नाबालिग के अनुसार कीथ ने जबरन उसके साथ सेक्स किया और उसे सेक्स स्लेव बनने के लिए मजबूर किया गया। बता दें कि कोर्ट में कीथ के खिलाफ 15 लोगों ने गवाही दी थी। जिसमें से 13 सिर्फ औरते ही थीं। कीथ के खिलाफ यौन शोषण के अलावा सेक्स ट्रैफिकिंग, ठगी, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और एक्सटोर्शन जैसे मामले भी सिद्ध हुए हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved