For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106386131
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने हवन में दी आहुतियां और पुष्कर सरोवर की महाआरती की |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर कागजों में स्मार्ट सिटी कहलाता है हकीकत में किसी गांव कस्बे से बदतर हालत इस शहर में देखने को मिल रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर गुरु भक्ति में रंगा पुष्कर, मठ-मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरकार ने किया संतों का सम्मान |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर पचास हजार श्रद्धालुओं ने किया गुरूपूजन, गुरूपूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भेजा अभिनन्दन पत्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर नाबालिग ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी की ओर से अदालत में रामसेतु ब्रिज प्रकरण में पैरवी करने वाले लोक अभियोजक शर्मा ने पैरोकारो पर पक्षकार बनने का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: रात को आई तेज बारिश के दौरान फॉयसागर रोड स्थित CRPF के सामने डिफेंस कॉलोनी की संपर्क पुलिया टूटी,  |  Ajmer Breaking News: अगर किसी को अपने पहचान के डॉक्यूमेंट दे रहे हैं तो सावधान, स्कैमर्स की गैंग भोले भाले लोगों को बना रहे है शिकार, |  Ajmer Breaking News:    गुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण ,वृक्षारोपण के साथ संरक्षण आवश्यक - श्री भाटी |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित हुआ गुरुवंदन कार्यक्रम | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच एक बार फिर शुरू हुई जंग

Post Views 11

October 26, 2020

अमेरिका की मध्यस्थता में बना सीजफायर टुटा

अमेरिका की मध्यस्थता में आर्मीनिया-अजरबैजान के बीच रविवार को हुआ युद्धविराम के बावजूद आर्मीनिया और अजरबैजान ने सोमवार को एक-दूसरे पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर दोनों देश करीब एक महीने से जंग लड़ रहे हैं। ये पिछले दो हफ्तों में तीसरा समझौता था। इससे पहले, रूस की मध्यस्थता में हुए दो समझौते भी इस जंग को खत्म करने में असफल रहे। अमेरिकी की मध्यस्थता में हुए समझौते के कुछ ही घंटे बाद ही अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आर्मीनिया की सेना ने तेर्तार और लाचिन इलाके में गोलीबारी की है। हालांकि, नागोर्नो-काराबाख के रक्षा मंत्रालय ने इसे खारिज किया और कहा कि अजेरी सेना ने आर्मीनिया के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि अजेरी की तरफ से स्थानीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे सीजफायर का उल्लंघन हुआ।नागोर्नो-काराबाख आधिकारिक तौर पर अजरबैजान का हिस्सा है लेकिन यहां कब्जा आर्मीनिया का है। इस इलाके में आर्मीनियाई ज्यादा हैं। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष 27 सितंबर को शुरू हुआ था।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved