For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169531122
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: लाहौर में सूफी दरगाह के नजदीक धमाका, 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

Post Views 171

May 8, 2019

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के लाहौर में बुधवार सुबह सूफी दरगाह दाता दरबार के नजदीक धमाका हुआ। इसमें 3 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हुई। करीब 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, धमाका दरगाह की सुरक्षा में लगी पुलिस जीप को निशाना बनाकर किया गया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

लाहौर के पुलिस चीफ गजनफर अली ने बताया कि धमाके के वक्त दरगाह के अंदर और बाहर काफी लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। 

क्वेटा में पिछले महीने हुआ था धमाका

पिछले महीने बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में शिया हजरा समुदाय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 21 लोगों की मौत हो गई थी। धमाके के वक्त बाजार में भारी भीड़ थी। ब्लास्ट में करीब 50 लोग घायल हुए थे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved