Post Views 81
August 26, 2017
गांव श्रीनगर में हुआ मां बेटी पर जानलेवा हमला। 15 से 20 लोगों ने लाठियों से किया हमला। जेएलएन अस्पताल में कराया भर्ती।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अजमेर के निकटवर्ती गांव श्रीनगर में खेत में बैठी एक मां और बेटी पर वहीं के रहने वाले 15 से 20 लोगों ने एक राय होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रमती देवी पत्नि भेमा रावत और उसकी पुत्री लक्ष्मी को गंभीर चोंटे आई है। वहीं लोगोंं के हाथों में लाठियां और कुल्हाड़ी देखकर रमती देवी की बहू मौके से जान बचाकर भागी। उसने अपने पति रामसिंह को फोन के जरिये सूचना दी। रामसिंह ने अपनी बहन और माँ रमती को श्री नगर अस्पताल पहुंचाया। जहों से दोनों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved