Post Views 11
August 26, 2017
गुजर धरती के लोगों ने किया जलदाय विभाग पर प्रदर्शन। पानी की सप्लाई सुबह करने की है मांग। जलदाय अधिकारियों के खिलाफ लगाए नारे।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
पानी की सप्लाई सुबह करने की मांग को लेकर गुजर धरती के लोगों ने जलदाय विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में खाली मटके लेकर जलदाय कार्याल पहुंचे लोगों का कहना है कि क्षेत्र के लोग पिछले 8 महीने से पानी की समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं। पानी कभी शाम को आता है तो कभी देर रात। इससे अधिकांश लोग पानी भर ही नहीं पाते हैं। कई बार विभाग से शिकायत भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों ने सुबह पानी की सप्लाई करने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved