Post Views 1191
July 17, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
शहर में आज बादलों ने धूप छावं का खेल किया। कहीं बादल बरसे तो कहीं से बेगाने होकर गुजर गए। रामगंज क्षेत्र में इतने बरसे की जन जीवन ही प्रभावित हो गया। सउक़ों पर पानी भर गया। जिससे गाडियों की आवाजाही बाधित हो गई। स्कूलों के प्रांगण में पानी ही पानी नजर आने लगा। इतनी शानदार बरसात से जहां एक और लोगों का मन खुश हो गया वहीं जिन्हें जरुरी कामों से कहीं पहुंचना था। उनके रास्ते में बारिश रूकावट बनकर खड़ी हो गई। शहर का मौसम सुबह से खुशनुमा रहा। बड़ी संख्या मेंं लोगों ने अपनी गाडियां पिकनीक स्थानों की और दौडाई। दौलतबाग, नई चौपाटी सहित अन्य स्थानों पर लोग अपने परिवार के साथ सावन की खुशी मनाते नजर आए। उधर पुष्कर में भी बादल बरसे। विदेशी सैलानियों ने बरसात का आनंद उठाया। पुष्कर के सभी प्रमुख बाजारों में पानी भरा नजर आया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved