Post Views 1191
July 17, 2017
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
बरसात का मौसम आने के साथ ही शहर का हर हिस्सा बिमारी की चपेट में आ गया है। लोग कई तरह की मौसमी बिमारियों से ग्रस्ति हो गए है। शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में मौसमी बिमारी से ग्रसित लोग उपचार के लिए भीड़ के रूप में नजर आ रहे हैं। संभाग के सबसे बड़ जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में तो हालत बदतर हो गए है। लोगों को लंबी लाइन में लगकर डॉक्टर तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की स्थिति भी बेहाल है। मरीजों की भीड़ के चलते चिकित्सकों को भी फुस्रत नहीं मिल पा रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved