Post Views 831
July 1, 2017
जयपुर। राजस्थान आई.ए.एस. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव ओ.पी.मीना को उनकी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव सहित बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर राजस्थान आई.ए.एस. आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मीना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सम्बन्ध हमेशा से सौहार्दपूर्ण रहे तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मार्गदर्शन और सुझाव देते समय वे हमेशा सरल और सहृदय रहे। अपने वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारी होने का उन्होंने बिल्कुल भी आभास नहीं होने दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved