Post Views 1111
June 24, 2017
सिटी रिपोर्टर- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज शनिवार को अजमेर प्रवास पर रहे। उन्होंने सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी साथ ही केन्द्र सरकार को उनकी समस्याआंे से अवगत करवाकर राहत दिलवाने का आश्वासन भी दिया। महाराज ने नगर निगम के महापौर कक्ष में बैठक लेकर भी यहां की समस्याओं की जानकारी ली।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज और उनके साथी अजमेर आए। महाराज ने अजमेर शहर का निरीक्षण कर यहां की सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने कच्ची बस्तियों में रहने वाले सफाईकर्मियों से उनके हाल जाने। महाराज ने उनकी पीड़ा सुनी और इस संबंध में जल्द से जल्द समाधान करवाने की बात कही। उन्होंने नगर निगम के महापौर कक्ष में बैठक भी ली। जिसमें महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने मजदूर डायरी बनवाने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य मांगे रखी। जिस पर महाराज ने केन्द्र सरकार के माध्यम से इन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved