Post Views 881
June 24, 2017
सिटी रिपोर्टर- क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के दाता नगर में करण्ट की चपेट में आने से एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। 8 वर्षीय मासूम कूलर की पिन लगा रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हुआ।
शास्त्री नगर स्थित दाता नगर में रहने वाला आर्यन शनिवार को घर पर कूलर की पिन लगा रहा था। अचानक करण्ट प्रवाहित होने से वह इसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे तुुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved