Post Views 1071
June 24, 2017
सिटी रिपोर्टर- आप अपने बच्चे को उसकी शैतानी की क्या सजा दे सकते है। क्या आप ये यकिन कर सकते है कि कोई बाप अपने बच्चे की शेैतानी पर उसे गर्म तवे से जला सकता है। पर ये सच है। अजमेर पहाडगंज में रहने वाले एक पिता ने अपने अपने 9 वर्षीय मासूम बेटे के गाल पर गर्म तवे से दाग दिया। पड़ोसियों ने बच्चे को जेएलएन अस्पताल पहंुचाया जहां उसका उपचार किया गया।
पहाडगंज क्षेत्र में रहने वाले दीपक थावानी ने बताया कि वह दुकान करता है। सुबह दुकान खोलने के बाद पड़ोस में ही रहने वाले भगवानदास के घर से बच्चे के तेज रोने की आवाज आई। इस पर सभी आस-पडोसी एकत्रित हो गए। जब उन्होंने जाकर देखा तो भगवानदास के 9 वर्षीय बेटे हिमांशु का गाल दागा हुआ था। हिमांशु ने बताया कि उसने जरा सी शैतानी की तो उसके पिता नाराज हो गए और रसोई से गर्म तवा लाकर उसके गाल पर लगा दिया। इसके बाद उसके पिता वहां से चले गए। आस-पडोसी सहित हर कोई भगवानदास के इस निर्दयी रूप की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved