Post Views 1241
June 22, 2017
जयपुर। राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने बुधवार को नारी चेतना समिति द्वारा जनता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर में संचालित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। गालव ने वृद्धाश्रम संचालक संस्था को वृद्धाश्रम में नियमित साफ सफाई करने व गर्मियों को देखते हुए तत्काल डेजर्ट कूलर लगाने के निर्देश दिये। गालव ने वृद्धाश्रम में वर्तमान में रह रहे 24 वृद्धजनों से मिलकर उनके हाल चाल जाने और उनको दी जा रही खाने-पीने, रहने, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। श्री गालव वृद्धाश्रम में की जा रही व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि अन्य जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों का भी औचक निरीक्षण किया जायेगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved