Post Views 791
June 20, 2017
नेशनल रिपोर्ट – किसानों पर गोलियां चलवाने वाली मप्र की भाजपा सरकार पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने जमकर निशाना साधा। इंवर्टिस में चल रहे विहिप के किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए प्रवीण तोगड़िया ने सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि जब कश्मीर में पत्थरबाजों पर रबर की बुलेट चलाई जा रही है तो किसानों पर गोलियां क्यों दागी गईं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान प्रताड़ित हैं। मप्र, महाराष्ट्र में किसान आंदोलन पर उतर आया है। देश भर के किसान सड़कों पर आ गए तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी राजनैतिक दल एक मंच पर आएं और किसानों के हित में नियम-कानून बनाए जाएं। किसानों को लागत की डेढ़ गुना कीमत दी जाए और केंद्र इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए।
उन्होंने कहा, जब उद्योगपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का क्यों नहीं। समय आ गया है कि कर्जमुक्त किसान की परिकल्पना साकार हो। देश में 7200 सरकारी केंद्रों पर किसानों से अनाज खरीदा जा रहा है। इनकी संख्या 42 हजार की जाए। भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था जिसे पूरा करे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved