Post Views 831
June 19, 2017
नेशनल रिपोर्ट – पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी मनाने में पार्टी के विस्तार के लिए किए गए कामों की समीक्षा के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दो महामंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शताब्दी वर्ष में किए गए कामों का लेखा-जोखा पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और एक अन्य महामंत्री अशोक कटारिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे कि 6 अप्रैल से 25 सितम्बर तक चलने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम में पार्टी ने किस तरह से आम जनता को जोड़ने का काम किया और उसकी क्या कार्ययोजना है। विस्तारकों ने 20 लाख से अधिक परिवारों में पहुंचाई भाजपा की नीति :प्रदेश भाजपा संगठन केन्द्रीय नेतृत्व को बताएगा कि भारतीय जनता पार्टी के शताब्दी विस्तारक पं. दीन दयाल उपाध्याय का संदेश लेकर सघन जनसम्पर्क किया। इसके तहत 13 हजार सेक्टर विस्तारक और करीब तीन हजार विविध आयाम विस्तारकों ने 20 लाख से अधिक परिवारों में सबका साथ-सबका विकास की भाजपा नीति पहुंचाई है।
दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के मौके पर एक लाख से अधिक बूथ समिति की बैठकों और चौपालों के माध्यम से अंत्योदय संदेश लेकर पहुंचे। विस्तारकों ने उत्तम प्रदेश निर्माण में सभी की सहभागिता के लिए आह्वान किया। मेरा घर-भाजपा का घर लिखे स्टीकर कार्यकर्ताओं के घर लगाए एवं भाजपा के झण्डे फहराए। कार्यकर्ताओं की टोलियों ने बूथों पर भाजपामय वातावरण तैयार किया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved