Post Views 871
June 15, 2017
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दावा है कि प्रदेश में 63 प्रतिशत सड़कें गड्ढा मुक्त हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री मौर्या को भरोसा है कि बरसात के बाद यह आंकड़ा सौ प्रतिशत हो जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य बिहार के दरभंगा रवाना होने से पहले आज लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 63 फीसद सड़क गड्ढामुक्त हो गई हैं। मौर्य ने पत्रकार वार्ता में दावा किया कि बरसात के बाद प्रदेश की बाकी सड़क जल्द गड्ढा मुक्त होंगी। मौर्य ने बताया कि लोग निर्माण विभाग में दो लाख से अधिक किलोमीटर की सड़कें हैं। 76,456 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर लिया है। जब हमारी सरकार बनी थी, तब हमकों सड़कें नहीं गड्ढे ही मिले थे। इनको हमने पहले दिन से ही भरना शुरू कर दिया था। प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का अभियान जारी रखेगी। पिछली सरकार ने बीते तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश को 30 साल पीछे ले जाने का काम किया था। हम अभी तक उनके गड्ढों को भरने का काम करने में लगे हैं।
हमारी सरकार ने अब उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का बड़ा फैसला लिया है। पिछली सरकार ने हमें सड़क नहीं गड्ढा दिया था। हमने 15 साल के गड्ढ़े भरने का काम तेजी से शुरू किया है। मौर्य ने कहा कि प्रदेश में दुर्घटना ग्रस्त सड़कों के चिन्ही करण का आदेश दे दिया गया है। हमको एक लाख किलोमीटर सड़क बनाने पर सहमति मिली है। इसमें अयोध्या से चित्रकूट तक वन गमन मार्ग की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा लखनऊ व इलाहाबाद सहित कई बड़े महानगरों को रिंग रोड दिए जाने की सहमति मिली है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम प्रदेश के विकास के काम को तेजी से बढ़ा रहे हैं। हमने बिजली के क्षेत्र में भी बहुत काम किया है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बहुत सुधार हुआ है। केंद्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। हमारी सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान में रिकार्ड बनाने का काम किया है। पिछली सरकार में पूरे पांच वर्ष में नही खरीदा गया जितना कि हमारी सरकार ने 100 दिन में गेहूं खरीदा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved