For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102994586
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्यों को शहर से बाहर करने के विषय में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में लगी आग, कुछ ही मिनट में आग ने लिया भीषण रूप, होटल में ठहरे चार जायरीन की हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी

Post Views 61

May 1, 2025

मृतकों के प्रति जताई संवेदना, घायलों को समुचित उपचार के निर्देश

अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी
मृतकों के प्रति जताई संवेदना, घायलों को समुचित उपचार के निर्देश

अजमेर 01 मई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज में हुई अग्निकांड की जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। श्री देवनानी ने जिला प्रशासन को घटना के कारणों का पता लगा कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
         विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरूवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुम्बई प्रवास पर थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अजमेर जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु से संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली। जिला कलक्टर एवं पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें अग्निकांड एवं इसके कारण मृत व घायल लोगों के बारे में जानकारी दी। श्री देवनानी ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति शोक जताया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायलों को निःशुल्क एवं समुचित उपचार उपलब्ध करवाया जाए। दुर्घटना में जो भी पीड़ित हैं उन्हें सम्पूर्ण उपचार मिले।
          उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाए। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं ना हों। इसके लिए तमाम जरूरी एहतियाती बंदोबस्त किए जाएं। श्री देवनानी ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम, एडीए, अग्निशमन, चिकित्सा, विद्युत एवं अन्य सभी विभाग अपने से संबंधित जरूरी कार्रवाई समय पर करें।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved