Post Views 791
June 14, 2017
रिपोर्ट- भारतीय बैकों का 9000करोड़ से अधिक का ऋण लेकर लन्दन भाग चुके माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के मुद्दे पर सुनवाई आज लंदन में होगी। लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान भगोड़े कारोबारी माल्या के प्रत्यार्पण के मामले में भारतीय अधिकारियों का पक्ष सीपीएस की ओर से रखा जाएगा। इससे पहले यह सुनवाई 17 मई को होनी थी।
पूर्व किंगफिशर एयरलाइंस के 61 वर्षीय प्रमुख माल्या ने भारत के विभिन्न बैंकों से 9000 करोड़ रूपए से अधिक का कर्ज लिया हुआ है। वह पिछले साल मार्च से ही ब्रिटेन में रह रहा है।गौरतलब है कि पिछले माह स्कॉटलैंड यार्ड ने धोखाधड़ी के आरोपों में माल्या को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ब्रिटिश अदालतों में आधिकारिक प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद माल्या को सशर्त जमानत पर छोड़ दिया गया था। उसने 6.5 लाख पाउंड का जमानती बॉण्ड भरने के अलावा अदालत को यह आश्वासन दिया था कि वह प्रत्यर्पण से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करेगा। इन शर्तों में पासपोर्ट समर्पित करना और कोई भी यात्रा दस्तावेज रखने के प्रतिबंध का पालन करना शामिल था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved