For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103050889
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: परिर्वतन देखने से नहीं चलकर देखने से होता है - श्री जसवंत खत्री |  Ajmer Breaking News: पहलगाम हमले के बाद पुष्कर में सुरक्षा एजेंसियों का सघन अभियान, 300 संदिग्धों से पूछताछ |  Ajmer Breaking News: Hands  On Technical Training Centre का शुभारंभ 33/11 KV GSS हरिभाऊ उपाध्याय नगर में की गई इस नव निर्मित तकनीकी प्रायोगिक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में हुए अग्निकांड में झुलस कर मरने वाले जायरीनों के परिजन पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध रूप से रह रहे संदिग्धों के खिलाफ जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में होटल नाज अग्निकांड प्रकरण, विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने ली घटना की जानकारी |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्यों को शहर से बाहर करने के विषय में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया। |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह डिग्गी बाजार इलाके में होटल नाज में लगी आग, कुछ ही मिनट में आग ने लिया भीषण रूप, होटल में ठहरे चार जायरीन की हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कर्जमाफी को राज्य खुद रकम जुटाएं

Post Views 971

June 14, 2017

रिपोर्ट- किसानों की कर्जमाफी पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इसके लिए राज्य अपने संसाधनों से रकम जुटाएं। उन्होंने ऐसा कहकर एक तरह से केंद्र की ओर से मिलने वाली  किसी भी मदद की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

किसानों की कर्जमाफी के लिए क्या केंद्र सरकार द्वारा राज्यों की मदद करने के सवाल पर जेटली ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। जो राज्य इस तरह की योजनाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें अपने संसाधनों से इसके लिए धन की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें कुछ नहीं कहना है।

बैकों से चर्चा
वित्त मंत्री ने फंसे हुए कर्ज (बैड लोन) की बड़ी समस्या पर सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के प्रमुखों के साथ चर्चा करने के बाद यह बात कही। किसानों की कर्जमाफी तथा अन्य मांगों को लेकर 10 दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर महाराष्ट्र ने रविवार को लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि ऋणों की माफी की मांग पर विचार करने का वादा किया है। इस साल भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के फौरन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने छोटे किसानों के 30,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज को माफ कर दिया।

किसानों का प्रदर्शन जारी
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद कर्जमाफी को लेकर पंजाब और कर्नाटक के किसानों ने भी सोमवार को प्रदर्शन किए। कन्नड़ संगठनों ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर कर्नाटक बंद का ऐलान किया था। इसका राज्य में मिलाजुला असर रहा।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved