Post Views 831
June 14, 2017
रिपोर्ट-मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में तीन किसानों की खुदकुशी पर सियासत गरमा गई है। मंदसौर जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। इससे पहले हार्दिक पटेल को भी प्रशासन ने नीमच में ही रोक लिया।
फांसी लगाई
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा गांव में 68 वर्षीय किसान माखनलाल दिगोदिया ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि किसान की लाश उनके ही खेत में पेड़ से लटकती मिली। उस पर सात लाख का कर्ज था।
जहर की गोली खाई
दूसरे मामले में विदिशा जिले में शमशाबाद के जीरापुर निवासी 40 वर्षीय हरि सिंह जाटव ने जहर की गोली खा ली। पुलिस ने बताया कि उन्हें भोपाल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरि सिंह बैंक के तगादे से परेशान थे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के रेहटी गांव में कर्ज से परेशान एक किसान ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। जाजना गांव के रहने वाले 55 वर्षीय किसान दुलचंद कीर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। दुलचंद पर बैंक का छह लाख रुपये कर्ज था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved