Post Views 811
June 11, 2017
रिपोर्ट- राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ रात 12 बजे केक काटा। लालू यादव के जन्मदिन पर केक काटने की तस्वीरें उनके छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर शेयर की। तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, शेर दिल न्याय के लिए लड़ने खिलाफ लड़ने वाले, समाजवाद के गुरू, गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की मुबारकबाद, पिता आप पर गर्व है।फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी नजर आ रही है। बेटे तेजस्वी यादव व बेटी मीसा भारती के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आज सुबह बधाई देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव के निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved