For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102968066
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के मुद्दे को केंद्र सरकार ने किया स्वीकार-राठौड़ |  Ajmer Breaking News: पुष्कर तीर्थ नगरी में क्षत्रिय (राजपूत) सामूहिक विवाह समिति की ओर से अक्षया तृतीया के मौके पर आज जयमल कोट में समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ से आए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, आईजी, और एसपी को सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 11 लाख की ऑनलाइन ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: , भगवान परशुराम सर्कल स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: मंगलवार देर रात पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, |  Ajmer Breaking News: अक्षय तृतीया के मौके पर संस्था के जागरूकता अभियानों द्वारा रूकवाए पांच बाल विवाह |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: वासुदेव देवनानी के निवास पर नामदेव समाज द्वारा स्वागत व अभिनन्दन |  Ajmer Breaking News: कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमलें को लेकर  को पुष्कर पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: मथुरा हादसा : दो परिवारों पर हुआ वज्रपात, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Post Views 1171

June 11, 2017

रिपोर्ट - मथुरा-जाजमपट्टी रोड पर रविवार तड़के फतेहपुरसीकरी नहर में कार गिर गई। इससे बरेली निवासी दंपति समेत 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 5 पुरुष और 5 महिलाएं हैं। इसमें 9 शव एक ही परिवार के व एक चालक का शव है। कार में 10 लोग सवार थे। चालक का शव काफी देर बाद नहर में कुछ दूर मिला। ग्रामीणों में पुलिया पर होने वाले हादसों को लेकर रोष था और वे शव नहीं उठने दे रहे थे। करीब 4.30 घंटे बाद अधिकारी पहुंचे और उन्हें  समझा-बुझाकर शव कब्जे में लिया। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर मथुरा हादसे पर दुख जताया है।

महेश शर्मा निवासी राजीव कालोनी, सुभाष नगर, बरेली अपनी पत्नी दीपिका शर्मा और परिवार के अऩ्य लोगों पूनम शर्मा, हार्दिक शर्मा, रितिक शर्मा, रोहन, खुशबू, हिमांशी और सुरभि के साथ दौसा, राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। सभी रात करीब 11 बजे निकले थे। अलसुबह मथुरा की ओर से भरतपुर जाते समय सुबह करीब 4.30 बजे मथुरा-जाजमपट्टी रोड पर कार अनियंत्रित होकर फतेहपुरसीकरी नहर में जा गिरी। चीख पुकार मचने लगी, लेकिन अलसुबह का वक्त होने से कोई उनकी आवाज नहीं सुन सका। सबसे पहले पास के मकेरा गांव निवासी युवक दर्शन सिंह ने सुबह करीब 4.40 बजे नहर में कार पड़ी देखी। वह सुबह सड़क पर दौड़ लगाने निकला था। दर्शन सिंह की सूचना पर अन्य ग्रामीण पहुंचे और ट्रैक्टर से कार किनारे खींचकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस पहुंचीं। दर्शन सिंह के अनुसार उसे नहर में कार गिरी हुई दिखी। संभवतः चालक ने कार का शीशा तोड़कर बाहर छलांग लगाई और आवाज देने की कोशीश की, लेकिन पानी के बहाव में आगे चला गया। शीशा टूटने से कार में पानी भर गया।। इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों की मदद से सभी शव निकाले गए। कार कई घंटों बाद नहर से निकाली जा सकी। सूचना देने पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने भी बचाव कार्य कराया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वे शव उठने नहीं दे रहे थे। उनका कहना है कि आये दिन पुलिया पर हादसे होते रहते हैं।मृतकों के नाम पते की जानकारी दीपिका शर्मा के आधार कार्ड से हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे बरेली से निकल चुके हैं। मृतकों में 5 किशोर और 17-18 वर्ष के लड़के-लड़की भी हैं। इनमें से सभी 10 की लाश निकाली जा चुकी है। कार चालक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हरिश्चंद्र निवासी बिछुरिया, थाना दिनावर, बरेली के रूप में हुई। नहर से कार निकालने के लिए क्रेन मंगा ली गई है, लेकिन ग्रामीण निकालने नही दे रहे थे। उनका कहना था कि पुलिया संकरी है। रेलिंग टूटी है। सड़क चौड़ी कराई जाए। करीब 4.30 घंटे बाद यूपी 100 की गाड़ी और डीएम मलप्पा बंगारी, एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हादसे पर दुख जताया है।

दो परिवारों पर हुआ वज्रपात

हादसे में महेश शर्मा का पूरा परिवार खत्म ही हो गया। महेश 46 वर्ष, उनकी पत्नी दीपिका 42, पुत्र हार्दिक 15, रितिक 13, बेटी हिमांशी 19 और खुशबू 17 वर्ष। वहीं  महेश की बहन पूनम 36, बेटा रोहन 17, बेटी सुरभि 16। महेश के बहनोई साथ नही थे। महेश शर्मा का बरेली में सुभाष नगर में टी स्टाल है। यह सारी जानकारी महेश के दूर के रिश्ते के भांजे शिवम शर्मा ने दी। वह दोस्तों के साथ गिरिराज की परिक्रमा करने गोवर्धन आया हुआ था। सुबह उसके पास फोन आया तो वह मौके पर पहुंचा। 

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind
ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved