Post Views 831
June 10, 2017
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना बीती रात हुई और हेड कॉन्स्टेबल को कथित आत्महत्या करने से रोकने की कोशिश में एक सिपाही घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हरभगवान (46) नामक हेड कॉन्स्टेबल पिछले करीब ढाई साल से शाहाबाद डेयरी पुलिस थाने में पदस्थ था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved