Post Views 751
June 10, 2017
रिपोर्ट- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने राज्य विधानसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस का जिक्र किया जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को एक ‘चतुर’ बनिया बताया। अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आधार पर किसी एक सिद्धांत के आधार पर बनी हुई पार्टी ही नहीं है, वह आजादी प्राप्त करने का एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है, आजादी प्राप्त करने का एक साधन था और इसलिए महात्मा गांधी ने दूरदर्शी के साथ, बहुत चतुर बनिया था वो, उसको मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उसने आजादी के बाद तुरंत कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का काम नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसीलिए महात्मा गांधी ने कहा था कि क्योंकि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है, देश चलाने के, सरकार चलाने के कोई सिद्धांत ही नहीं थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved