For News (24x7) : 9829070307
 सोमवार, अप्रैल 07, 2025 
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102087324
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को कुलदेवी भादरिया राय माता के किये दर्शन |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की दी बधाई |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री रावत |  Ajmer Breaking News: नालों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्यवाही-श्री देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया 1.25 किमी लंबे नाले का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर ने अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया  |  Ajmer Breaking News: पाल बिछला निवासी गौरव सेन द्वारा न्यायालय के द्वारा दायर याचिका पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, क्लॉक टावर थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर विभिन्न मंदिरों में कन्या पूजन के हुए आयोजन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर,लोहागल के कॉलोनी वासियों ने निगम में शामिल करने की रखी मांग,अलग-अलग कॉलोनी के क्षेत्रवासी जता रहे विरोध, |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडिज क्लब, अजमेर के समाज जो अक्स नाटक ने मचाई धूम, फिल्मी अन्दाज में सिन्धी लेडीज क्लब ने किया नाट्य मंचन |  Ajmer Breaking News: किसान के जीवन में पशुपालन बने आर्थिक सहारा,  अजमेर डेयरी का रहेगा यह प्रयास- चौधरी  | 

राजस्थान न्यूज़: केंद्र से आए विशेषज्ञों की टीम ने नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल को सराहा..

Post Views 791

June 8, 2017

जयपुर, 8 जून। नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल की खूबियों को जानने-समझने भारत सरकार के दो विशेषज्ञ जयपुर आए। दोनों ने पहचान पोर्टल के बारे में जानकारियां जुटाईं, लोगों का फीडबैक लिया। अब यह टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। पहचान पोर्टल की गुणवत्ता और कार्य प्रणाली को देखते हुए इसे केंद्र में लागू किए जाने की सिफारिश की जा सकती है। यह नगर निगम जयपुर के लिए गर्व का विषय है। भारत सरकार के दो विशेषज्ञ गुरुवार को सिविल लाइन जोन, नगर निगम मुख्यालय और महिला चिकित्सालय सांगानेर गेट पधारे और नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। 


उन्होंने लोगों से बातचीत की और पहचान पोर्टल के ऑपरेटर्स से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पहचान पोर्टल के बारे में पूरा विवरण इकट्ठा किया। दोनों विशेषज्ञों ने पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु श्री प्रदीप पारीक भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु का पंजीयन होता है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार का स्वयं का जन्म-मृत्यु पंजीयन पोर्टल भी कार्यरत है, पर भारत सरकार पहचान पोर्टल की खूबियों का आकलन कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved