For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102101867
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को कुलदेवी भादरिया राय माता के किये दर्शन |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की दी बधाई |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री रावत |  Ajmer Breaking News: नालों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्यवाही-श्री देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया 1.25 किमी लंबे नाले का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर ने अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया  |  Ajmer Breaking News: पाल बिछला निवासी गौरव सेन द्वारा न्यायालय के द्वारा दायर याचिका पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, क्लॉक टावर थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर विभिन्न मंदिरों में कन्या पूजन के हुए आयोजन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर,लोहागल के कॉलोनी वासियों ने निगम में शामिल करने की रखी मांग,अलग-अलग कॉलोनी के क्षेत्रवासी जता रहे विरोध, |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडिज क्लब, अजमेर के समाज जो अक्स नाटक ने मचाई धूम, फिल्मी अन्दाज में सिन्धी लेडीज क्लब ने किया नाट्य मंचन |  Ajmer Breaking News: किसान के जीवन में पशुपालन बने आर्थिक सहारा,  अजमेर डेयरी का रहेगा यह प्रयास- चौधरी  | 

अजमेर न्यूज़: प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री रावत

Post Views 21

April 6, 2025

अजमेर जिला देहात द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री श्री रावत

अजमेर जिला देहात द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया 

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

मंत्री श्री रावत ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम के पश्चात जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के  अभाव अभियोग भी सुने, अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कांकरिया भूणाबाय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अजमेर देहात द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ हुआ। 

मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जिसने सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भावना से ही संभव हुई है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा का इतिहास सेवा, संगठन और समर्पण का इतिहास है, और आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वपटल पर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

राजस्थान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी के स्थापना दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

इस अवसर पर पार्टी का ध्वज वंदन, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश से भी अवगत कराया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।

इसके पश्चात मंत्री रावत श्री रावत ने जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को बड़ी संवेदना के साथ सोना और समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जिले भर के आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री रावत के आमजन की समस्याओं को बड़ी सहजता से सुनकर उन पर कार्रवाई करने की कार्य शैली को सराहा और बताया कि, जिले को श्री रावत के रूप में एक क्रियाशील जनप्रतिनिधि मिला है, जो जिले वासियों का सौभाग्य है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved