For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102101539
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को कुलदेवी भादरिया राय माता के किये दर्शन |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की दी बधाई |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीतियों नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मंत्री रावत |  Ajmer Breaking News: नालों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्यवाही-श्री देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया 1.25 किमी लंबे नाले का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: भाजपा शहर जिला अजमेर ने अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से स्थापना दिवस मनाया  |  Ajmer Breaking News: पाल बिछला निवासी गौरव सेन द्वारा न्यायालय के द्वारा दायर याचिका पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, क्लॉक टावर थाना पुलिस कर रही है मामले की जांच |  Ajmer Breaking News: चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर विभिन्न मंदिरों में कन्या पूजन के हुए आयोजन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर,लोहागल के कॉलोनी वासियों ने निगम में शामिल करने की रखी मांग,अलग-अलग कॉलोनी के क्षेत्रवासी जता रहे विरोध, |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडिज क्लब, अजमेर के समाज जो अक्स नाटक ने मचाई धूम, फिल्मी अन्दाज में सिन्धी लेडीज क्लब ने किया नाट्य मंचन |  Ajmer Breaking News: किसान के जीवन में पशुपालन बने आर्थिक सहारा,  अजमेर डेयरी का रहेगा यह प्रयास- चौधरी  | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की दी बधाई

Post Views 01

April 6, 2025

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर अजमेर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अजमेर देहात द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह

भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की दी बधाई

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने अपने आवास पर लगाया पार्टी का ध्वज

स्थापना दिवस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं से की सहज मुलाकात

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर अजमेर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अजमेर देहात द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के मुख्य आतिथ्य में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर केंद्रीय मंत्री का किया स्वागत।

आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर माँ भारती के समक्ष पुष्प अर्पित कर वर्षो से पार्टी को सींचने और अपने त्याग, श्रम व निःस्वार्थ सेवा से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले कार्यकर्ताओं को नमन कर आयोजन को सम्बोधित किया।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे विशालतम पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।और भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का होता है, कब किस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिल जाती है, ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

भाजपा का कार्यकर्ता किसी एक दिन नहीं अपितु चौबीसों घंटे, सातों दिन अपना खून पसीना एक करके पार्टी को सुदृढ़ करता है। यही कारण है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

संकल्प से सिद्धि, अंत्योदय और सबका-साथ, सबका-विकास के ध्येय के साथ चल रही राष्ट्रसेवा की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है, 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय व सेवा के संकल्प से श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए हम सभी समर्पित होकर कार्य करें, ताकि 2047 में भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत,  देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने किशनगढ़ स्थित आवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved