For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102456609
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: एसडीओ भोर सिंह व व्यापारियों के बीच टकराव, चैंबर ने दी चेतावनी

Post Views 851

June 5, 2017

रांची- एसडीओ भोर सिंह यादव और व्यवसाइयों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। एसडीओ भोर सिंह यादव के खिलाफ झारखंड चैंबर ने भी मोर्चा खोल दिया है। चैंबर के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने एसडीओ को धमकी देते हुए कहा कि चैंबर सरकार भी गिरा सकती है तो एसडीओ क्या चीज है। विनय ने एसडीओ पर अति उत्साहित होकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसडीओ के व्यवहार से व्यापारी आहत हैं।चैंबर अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि एसडीओ शोले के गब्बर सिंह की भूमिका में हैं। व्यापारी गलत करते हैं, तो उन्हें फांसी पर चढ़ाएं। भय का माहौल न बनाएं। प्रताड़ित करने पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीओ के काम से चैंबर खुश है, पर उनकी कार्यप्रणाली से कष्ट है। सुबह छह बजे और रात 11 बजे गोदाम तोड़ते हैं। कोल्ड स्टोरेज भाड़ा पर देने पर मालिक को परेशानी किया जाता है। उनके गुजरने वाले रास्ते से व्यापारी दुकान बंद कर दे रहे हैं। जीएसटी को लेकर व्यापारी पहले से परेशान हैं। उन्हें और परेशान ना किया जाए। जिला बार एसो. सचिव संजय विद्रोही ने कहा कि एसडीओ पुलिस अफसर नहीं हैं। उन्हें छापा मारने का अधिकार नहीं है। छापेमारी में विभागीय अफसर साथ नहीं रहते। मालिक नहीं रहने पर दुकान का ताला तोड़ना कानून सम्मत नहीं है।एसडीओ के लगातार छापेमारी से आहत व्यवसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल आज एसडीओ भोर सिंह यादव से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल आरोप साबित ना होने पर सीलबंद दुकानों को खोलने का अनुरोध करेगा। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved