Post Views 771
June 5, 2017
रिपोर्ट- योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कहा कि पर्यावरण के बारे में भारतीय से ज्यादा कोई और नहीं बता सकता है। पर्यावरण को बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं परसों इलाहाबाद पहुंचा था। वहां 46 डिग्री तापमान था। राजधानी लखनऊ में भी तापमान काफी अधिक है। सीएम ने कहा कि बचपन से ही पर्यावरण को बचाने की शिक्षा दी गई है। इसका भारतीय परंपरा में विशेष महत्व है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved