For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102455305
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत जेठाना में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अपनों के साथ, अपनों के बीच- जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दौरा |  Ajmer Breaking News: नवीन मेडिसन ब्लॉक का हुआ शुभारम्भ, संपूर्ण संभाग के व्यक्तियों को मिलेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मण्डल पर मनाया गया विश्व विरासत दिवस, विश्व विरासत दिवस पर अजमेर मंडल की विरासत की साक्षी हेरिटेज ट्रेन  "वैली क्वीन"  |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में होटल से दो युवक अवैध हथियार समेत गिरफ्तार, रिवाल्वर और 6 जिंदा राउंड जब्त |  Ajmer Breaking News: पुष्कर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंककर ईडी की कार्यवाही का जताया विरोध |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कार का शीशा तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध- राठौड़ |  Ajmer Breaking News: आबकारी नीति के खिलाफ नियमों को ताक में रखकर मंदिर के सामने खोले जा रहे ठेके का क्षेत्रवासियों ने क्या विरोध, शराब की दुकान पर ताले लगाकर दी चेतावनी |  Ajmer Breaking News: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश करने के बाद देशभर में कांग्रेस दवाब बनाने के लिए ईडी अधिकारियों के खिलाफ कर रही है प्रदर्शन, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: भाजपा व आरएसएस से मुकाबला करने के लिए ऐसे तैयारी कर रहे राहुल गांधी

Post Views 821

June 5, 2017

चेन्नई- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा व आरएसएस से मुकाबले के लिए वह भगवद् गीता व उपनिषदों का अध्ययन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उपनिषदों में लिखा है कि सभी एक समान हैं तो भाजपा व संघ अपनी विचारधारा क्यों थोपने पर लगा है। वह बोले कि भाजपा और संघ को हराने के लिए विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और उन्हें हराएगा।राहुल गांधी ने द्रमुक नेता करुणानिधि से मुलाकात के बाद रविवार को संवाददाताओं से कहा कि हरेक राज्य की अपनी संस्कृति होती है। उसका अपना सोचने का तरीका होता है। उनकी अभिव्यक्ति अलग होती है, खानपान अलग होता है। भारत की विविधता ही उसकी ताकत है, उसकी कमजोरी नहीं है। लेकिन भाजपा इसे कमजोरी मानता है,इसलिए भाजपा को कुचला जाना जरूरी है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लगता है कि भारत में इस एक विचार को थोपा जा सकता है।गांधी ने कहा, लेकिन भारत एक विचार नहीं है। भारत हजारों अलग विचारों में है। लेकिन संघ का एक विचार उन हजारों विचारों को कुचल नहीं सकता है। कांग्रेस के सहयोगी संगठन द्रमुक ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के लोगों पर हिंदी थोप रहा है। इस पर राहुल ने कहा कि सभी भाषाओं का आदर किया जाना चाहिए।तेलुगुदेशम के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए। राहुल गो बैक के नारे लगाए। सत्तारूढ़ तेदेपा नेताओं का कहना है कि आंध्र प्रदेश के बंटवारे के जिम्मेदार राहुल गांधी को राज्य में प्रवेश करने का कोई हक नहीं है। राहुल गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। वह इस जनसभा में केंद्र से आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने के अपने वायदे को पूरा करने की मांग करने वाले थे। सत्तारूढ़ दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के बाहरी इलाके केसरापल्ली से गुजरते राहुल गांधी के काफिले को विरोध की तख्तियां भी दिखाई। इन तख्तियों पर लिखा था राहुल गो बैक और राहुल डिवाइडेड द स्टेट। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को पीछे खदेड़ना पड़ा। प्रदर्शन के वक्त कांग्रेस नेताओं का काफिला गन्नावरम एयरपोर्ट से होटल जा रहा था।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved