Post Views 781
June 3, 2017
हरिद्वार- विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंकने वालों से दुश्मन सैनिकों जैसा बर्ताव होना चाहिए। यह देश के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि इन पर बम बरसाए जाने चाहिए। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की तीन दिवसीय बैठक में कश्मीर में धारा 370 हटाने पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन पत्थरबाजों के साथ सेना को उन्हीं की भाषा में पेश आना चाहिए। केंद्र सरकार को इसके लिए रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा जब महाराष्ट्र में आंदोलन करने वाले किसानों पर गोलियां चलाई जा सकती हैं तो फिर सेना पर पत्थर फेंकने वालों पर गोलियां क्यों नही चलाई जा सकती।गंगा की अविरल धारा पर भी उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को धरातल पर कार्य करने होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि मौजूदा आर्थिक विकास का मॉडल देश में फेल है। यह वह विकास मॉडल है, जो आजादी के बाद अपनाया गया। इससे गरीब और गरीब हो रहा है। इस आर्थिक विकास मॉडल पर एक बार पुन विचार करने की सख्त जरूरत है। यह माडल कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में बिलकुल व्यवहारिक नहीं है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved