For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173483831
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: होटल संचालक और उसके परिवार पर दबंगों का हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और सबूत छिपाने का लगाया गंभीर आरोप |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के मालियान मंदिर परिसर में आज फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया संस्थान का सालाना फैंसी ड्रेस एवं खाद्य सामग्री वितरण समारोह सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं और सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: विद्या भारती हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल और खिलाड़ियों के विकास को सराहा   |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण: मतदान शांतिपूर्ण जारी |  Ajmer Breaking News: अजमेर की 122 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, दिव्यांगों और बुजुर्गों में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह। |  Ajmer Breaking News: रावण दहन की ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल शंकरलाल टेपन की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; किशनगढ़ के मुंडोती गांव में अंतिम विदाई |  Ajmer Breaking News: उदयपुर के होटल में वीजा खत्म होने के बाद रह रहीं तीन थाई महिलाएं डिटेन, एक पहले भी हो चुकी डिपोर्ट; होटल संचालक पर इमिग्रेशन एक्ट में कार्रवाई | 

राजस्थान न्यूज़: सरकारी डॉक्टर के एक पद पर 31 उम्मीदवार, 10 साल में 17 गुना बढ़ा मुकाबला: मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों के लिए 18,700 आवेदन

Post Views 01

October 31, 2026

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर 13 दिसंबर (रविवार) को ऑफलाइन मोड में भर्ती परीक्षा कराएगा, यानी आज से 43 दिन बाद।

जयपुर। प्रदेश में सरकारी डॉक्टर बनने की चाह लगातार बढ़ रही है, लेकिन पद घटने से मुकाबला कठिन होता जा रहा है। इस बार मेडिकल ऑफिसर के सिर्फ 600 पदों पर भर्ती होगी, जिनके लिए 18,700 डॉक्टरों ने आवेदन किए हैं, यानी एक पद के लिए 31 उम्मीदवार। 2016 में एक पद पर औसतन 1.8 उम्मीदवार थे। यानी 10 साल में प्रति पद मुकाबला करीब 17 गुना हो गया, जबकि इस दौरान कुल आवेदन करीब 15 गुना बढ़े।

छह साल में पद 3.3 गुना घटे, आवेदन 3.4 गुना बढ़े

स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है कि 2020 में 2,000 पदों पर भर्ती हुई थी, जबकि इस बार सिर्फ 600 पद हैं। इसी दौरान आवेदन 5,438 से बढ़कर 18,700 हो गए। सबसे बड़ा बदलाव 2024 से 2026 के बीच आया। 2024 में 1,700 पदों के लिए 17,190 आवेदन आए थे। दो साल में 1,100 पद कम हो गए, लेकिन आवेदन 1,510 बढ़ गए। इससे एक पद पर उम्मीदवारों की संख्या 10.1 से बढ़कर 31 हो गई, यानी करीब तीन गुना।

वर्षपदआवेदनएक पद पर उम्मीदवार
20166841,2491.8
20188942,6453.0
20197373,5474.8
20202,0005,4382.7
20221,7658,4974.8
20241,70017,19010.1
202660018,70031.2

2016 के बाद हर भर्ती में आवेदन पिछली बार से ज्यादा आए हैं। पदों की संख्या सबसे ज्यादा 2020 में 2,000 रही थी, जबकि इस बार के 600 पद 2016 के 684 पदों से भी कम हैं।

13 दिसंबर को ऑफलाइन परीक्षा, निगेटिव मार्किंग नहीं

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस), जयपुर 13 दिसंबर (रविवार) को ऑफलाइन मोड में भर्ती परीक्षा कराएगा, यानी आज से 43 दिन बाद। परीक्षा केंद्र जयपुर में होंगे और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। आवेदन 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक लिए गए थे।

678 डॉक्टरों के पद भी भर्ती में जोड़ने की मांग

चिकित्सा विभाग के पूर्व निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर पद पर लंबे समय से जॉइन नहीं करने वाले 678 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की जानी हैं, ऐसे में नई भर्ती में ये पद भी जोड़े जाने चाहिए। ये पद जुड़ें तो कुल 1,278 पद होंगे और एक पद पर करीब 15 उम्मीदवार रह जाएंगे। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 62 और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 65 साल की सेवानिवृत्ति आयु घटाने का सुझाव भी दिया, ताकि युवाओं का सरकारी डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सके। वहीं निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय सक्षम स्तर पर लिया जाएगा। लंबे समय से जॉइन नहीं करने वाले 678 डॉक्टरों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved