Post Views 41
October 19, 2026
दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत
बापू नगर (आगरा गेट के पास, पुराना प्रभात टॉकीज के पास का है मामला
शहर के आगरा गेट स्थित बापू नगर इलाके में मारपीट और छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार केशव माहेश्वरी का आरोप है कि रजत चौधरी नाम के व्यक्ति ने उनकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।पीड़ित महागुरु मार्केटिंग के मालिक केशव माहेश्वरी के अनुसार, आरोपी रजत चौधरी के साथ 3-4 साल पुराना पैसों का विवाद चल रहा था। केशव का कहना है कि आरोपी ने उनके पैसे नहीं चुकाए थे, जिसके बदले उन्होंने आरोपी का कुछ सामान बेचकर अपना बकाया वसूला था।
इसी बात को लेकर पिछले डेढ़ साल से आरोपी उन्हें परेशान कर रहा था। बीती रात आरोपी दुकान में घुसा, गाली-गलौज की और बाहर ले जाकर हाथापाई की। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपी ने उनकी सोने की चैन भी तोड़ ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।पीड़ित केशव माहेश्वरी ने बताया कि रजत चौधरी नाम के शख्स ने कल मुझे जान से मारने की कोशिश की। पहले दुकान के अंदर आकर धमकी दी, फिर बाहर हाथा-पाई की। 3-4 साल पुराना पैसों का लेन-देन था... पिछले डेढ़ साल से यह परेशान कर रहा है। हमले में मेरी सोने की चैन तोड़कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में दर्ज है। मैंने कोतवाली थाने में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved