For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170559833
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ |  Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।  

Post Views 01

October 19, 2026

 जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने किया मौका मुआयना।  

अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा!  ​अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।  

 जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने किया मौका मुआयना।  
​
राजस्थान के अजमेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। किशनपुरा गांव में नवरात्रि / माताजी के पूजन के दौरान अखंड दीपक की वजह से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित महिला को आनन-फानन में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  घटना किशनपुरा गांव की है। स्थानीय सरपंच समुंदर सिंह के अनुसार, गांव के रहने वाले शैतान जी की पत्नी नर्मदा के घर में माता चावंडा की स्थापना की हुई है, जहां हर साल 9 दिन का धार्मिक कार्यक्रम और अखंड ज्योति का दीपक जलता है।  
​पूजा स्थल पर दीपक के पास टंगी माताजी की बड़ी चुनरी में अचानक दीपक से आग लग गई। पास में ही थोड़ा तेल रखा हुआ था। महिला नर्मदा ने जैसे ही आग बुझाने और चुनरी को बचाने का प्रयास किया, तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और उनके कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों में आग पकड़ते ही महिला चिल्लाई, जिसके बाद आसपास के खेत/बाड़े में मौजूद परिजन भागकर पहुंचे और नर्मदा को अस्पताल लेकर आए।जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने भी मौके का मुआयना किया है। शैतान जी कारीगरी/ठेकेदारी का काम करते हैं और उनके तीन छोटे बच्चे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता के परिवार में उनके तीन छोटे बच्चे हैं और इस हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। डॉक्टर महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved