Post Views 01
October 19, 2026
नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती
अजमेर। शहर के नाका मदार स्थित वार्ड 55 में गरबा रास का आयोजन उत्साह और भक्तिभाव के साथ जारी है। पिछले 9 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।रविवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी कार्यक्रम में पहुंचे और मां दुर्गा की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
वार्ड पार्षद विनोद आसनानी के प्रयासों से आयोजित इस गरबा रास में मां दुर्गा की भक्ति के साथ गुजराती संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। गरबा की धुन पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved