For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती  

Post Views 01

October 19, 2026

मौके पर पहुंची एसडीएम ओर पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ओर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती  
​
अजमेर के सेदरिया कट बाईपास हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मजदूरी से लौट रहे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी जय सिंह रावत ने बताया कि इस कट पर आए दिन बड़ा खतरा बना रहता है। छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और महिलाएं रात को काम से लौटती हैं, जिन्हें सड़क पार करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं:  ​सेदरिया कट पर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण किया जाए।  
​प्लास्टिक के बजाय डामर के पक्के स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, क्योंकि प्लास्टिक के ब्रेकरों से सुरक्षा संभव नहीं है। ​ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे एक बार फिर हाईवे पर चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।  मौके पर पहुंची एसडीएम ओर पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ओर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।