For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170562879
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

Post Views 01

October 19, 2026

अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब

अजमेर। अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चंकी पांडे को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।कार्यक्रम के दौरान चंकी पांडे ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देते हुए अपने लोकप्रिय और चर्चित डायलॉगों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर आते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल तालियों तथा उत्साह से गूंज उठा।
राजस्थान के मशहूर एंकर शादीवालाहोस्ट कुणाल   के साथ चंकी पांडे ने अपने चाहने वालो के साथ स्टेज पे डांडिया खेला और अजमेर के इन्फ्लूएंसर को समानित किया फिल्मी अंदाज, हास्य और मनोरंजन से भरपूर इस प्रस्तुति ने डांडिया महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। चंकी पांडे की मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। नवरात्रि के रंग, संगीत और डांडिया की उमंग के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने अजमेर में उत्सव के माहौल को यादगार बना दिया।ब्लू ओशन इवेंट्स एवं आर्य हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने शहरवासियों को मनोरंजन और उत्सव का एक शानदार अवसर प्रदान किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved