For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169977042
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित

Post Views 01

October 17, 2026

चयनित परिवारों को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा बकरी पालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित

17 अक्टूबर 2026 अजमेर  राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM), चाचियावास द्वारा संचालित रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत नवनिर्वाचित बकरी पालन परिवारों के लिए संस्था कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य चयनित परिवारों को बकरी पालन की उचित विधियों, देखभाल एवं प्रबंधन की जानकारी प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक आजीविका श्री नानूलाल प्रजापति ने संस्था के कार्यों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, सहायक निदेशक आजीविका श्री सत्तार मोहम्मद ने बकरी पालन के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बकरियों के उचित रखरखाव, देखभाल एवं पालन-पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में आजीविका समन्वयक अनिता चौहान एवं आजीविका परामर्शकर्ता अंशु यादव ने प्रशिक्षण के संचालन में सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही नेमीचंद वैष्णव, दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस प्रशिक्षण में पदमपुरा, चाचियावास, भवानीखेड़ा, अरड़का, बबायचा एवं कायमपुरा गांवों से आईं कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से भवानीखेड़ा गांव स्थित बकरी पालन फार्म हाउस का भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान महिलाओं को बकरी पालन की व्यवहारिक गतिविधियों को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिला।

यह प्रशिक्षण रक्षा प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित परिवारों को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने तथा बकरी पालन के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved