For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169971490
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Post Views 01

October 17, 2026

मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफ, जो बनारस का रहने वाला है, फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 2019 में गंज थाने में मर्डर का मामला भी दर्ज था।

रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे
​
​अजमेर के रामगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने वर्ष 2024 में दर्ज हुई नकबजनी की घटना के मुख्य मास्टरमाइंड और मर्डर के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पिछले 2 से ढाई सालों से फरार चल रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर जयपुर में फुटपाथ पर फरारी काट रहा था।
मामला वर्ष 2024  का है, जब कंचन नगर निवासी फिरोज ने रामगंज थाने में नकबजनी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस प्रकरण में पुलिस पहले ही दो सह-आरोपियों—हातिम अली और आनंद कुमार को वर्ष 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,हालांकि, इस वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद शरीफ (पुत्र साहिद, निवासी बेलापुर, बनारस, यूपी) लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शरीफ गंज और दरगाह क्षेत्र में फुटपाथों पर रहकर गुजर-बसर करता था। वह दरगाह क्षेत्र में ही खाना खाकर छुपा हुआ था।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2019 में थाना गंज पर उसके खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह लगभग 5 साल तक जेल में रहा था। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कंचन नगर दोराई में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया।
पिछले ढाई सालों से फरार चल रहे इस आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।मुखबिर तंत्र और सुराग रस्सी की मदद से रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी को जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र के फुटपाथ से देर रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। रामगंज थाने के एएसआई अर्जुन राम, ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 
​वर्ष 2024 में 15/09/2024 को थाना रामगंज पर कंचन नगर निवासी फिरोज ने नकबजनी की रिपोर्ट दी थी।इस प्रकरण में पूर्व में दो मुलजिमों हातिम अली और आनंद कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद शरीफ, जो बनारस (यूपी) का रहने वाला है, फरार चल रहा था। इसके खिलाफ 2019 में गंज थाने में मर्डर का मामला भी दर्ज था।मुखबिर और सुराग के आधार पर इसे जयपुर के जालूपुरा क्षेत्र के फुटपाथ से कल देर रात 2 बजे गिरफ्तार किया गया है।
​फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved