Post Views 01
October 17, 2026
यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख
भाजपा जिला कार्यालय पर अजमेर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मदन राठौड़ के पाकिस्तान समर्थक पोस्टर चिपका कर इस्तीफे की मांग की
पाकिस्तान के समर्थन में कथित बयान को लेकर युवा कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय कालिख पोत कर भाजपा के पाकिस्तान समर्थन के चिपकाए विरोध पोस्टर
अजमेर। भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़े होने संबंधी कथित बयान को लेकर अजमेर युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं अजमेर युवा कांग्रेस पूर्व ज़िलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया की आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक बयान के विरोध में पोस्टर चिपकाए गए तथा भाजपा कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।राष्ट्रीय संयोजक मोहित मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कथित बयान भाजपा की राष्ट्रवाद की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जो भाजपा दिन-रात राष्ट्रवाद की बात कर, देश की जानता को राष्ट्रवाद की बात पर भड़काती है वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की स्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मसार हे ।
देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि भाजपा की राष्ट्रवाद संबंधी बातें केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित हैं या पार्टी वास्तव में देश के सम्मान और हितों के प्रति जवाबदेह भी है।मल्होत्रा ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने उजागर होता जा रहा है। भारत के सम्मान, राष्ट्रीय स्वाभिमान और देशहित से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मदन राठौड़ अपने कथित बयान पर तत्काल स्देश की जनता से माफी मांगें और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें।उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओं को अपने शब्दों की गंभीरता समझनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा और पड़ोसी देश पाकिस्तान से जुड़े संवेदनशील विषयों पर बयान देते समय जिम्मेदारी और स्पष्टता आवश्यक है। यदि भाजपा स्वयं को राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा पैरोकार बताती है, तो उसे अपने प्रदेश अध्यक्ष के इस कथित बयान निलंबन की कार्यवाही करनी चाहिए हे । युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि देश के सम्मान और राष्ट्रीय हितों के सवाल पर वह अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय पर विरोध पोस्टर चिपकाकर कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा भाजपा कार्यालय पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन में अजमेर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं जिला कांग्रेस सचिव मोहम्मद परवेज़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग रायपुरिया, अकबर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मुनिंदर मीना, फारूक खान, जिला महासचिव शोएब अख्तर, प्रशांत चौहान, संजय मेघवंशी, नंदा गुर्जर, प्रिंस प्रजापत, मुस्तकीम शेख, जिशान ख़ान,, विक्रम चौहान, सद्दाम चीता, सहित कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved