For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169971283
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Post Views 01

October 17, 2026

पाकिस्तान भारत का सबसे बड़ा विरोधी और एक आतंकवादी देश है, ऐसे में उसका समर्थन करना भाजपा की देशविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

अजमेर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की


अजमेर में शनिवार को शहर जिला कांग्रेस पार्टी उग्र रूप में नजर आई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल ने मिलकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया।
​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक खुला बयान दिया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही है। नेताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान भारत का सबसे बड़ा विरोधी और एक आतंकवादी देश है, ऐसे में उसका समर्थन करना भाजपा की देशविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
​कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मदन राठौड़ के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी और अधिक उग्र आंदोलन करते हुए धरने-प्रदर्शन करेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान समर्थक  बयान के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अजमेर क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ के बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मदन राठौड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान को लेकर विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देशहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर बैठे नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल, मदन राठौड़ के बयान को लेकर अजमेर की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved